मुजफ्फरपुर, प्रतिनिधि : कौन बनेगा केएसडीएस मेगा स्टार-2 प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के प्रथम दिन समूह ए और बी से चार प्रतिभागियों ने फाइनल राउण्ड में प्रवेश किया। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद् के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एमएसकेबी कॉलेज की प्राचार्या डा. ममता रानी ने किया। प्रतियोगिता के प्रारंभ में उन्होंने हॉट सीट पर बैठकर आठ प्रश्नों के जवाब दिए। प्रतियोगिता में कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ग्रुप ए से कर्मवीर शुक्ला व नमन कुमार तथा ग्रुप बी से कमलकांत व अभिनव आनंद ने फाइनल राउण्ड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में हॉट सीट पर डा. मनीष कुमार व कंप्यूटर जी के रूप में आयोजन सचिव संजीव कुमार थे। कार्यक्रम में बिहार विवि के भौतिकी विभागाध्यक्ष डा. एस एन तिवारी, संस्कार भारती के संगठन मंत्री गणेश प्रसाद सिंह, रामनाथ प्रसाद, नीरज कुमार, नितेश कुमार, अमिय रंजन, अमित कुमार, मनीष कुमार, अंकुर, विनय कुमार आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment