Thursday, 7 October 2010

कमलकांत मेगा स्टार-2 के विजेता

मुजफ्फरपुर, प्रतिनिधि : केएसडीएस साफ्टवेयर के तत्वावधान में क्लब रोड स्थित आम्रपाली आडिटोरियम में आयोजित कौन बनेगा केएसडीएस मेगा स्टार-2 प्रतियोगिता के फाइनल में विंग्स पब्लिक स्कूल के कमलकांत ने सभी 12 प्रश्नों का जवाब देकर बाजी मारी। उन्हें पुरस्कार स्वरूप चांदी का शील्ड व पच्चीस सौ रुपये नगद राशि दी गई। युगल जोड़ी के रूप में मुकुंद कुमार व आरती कुमारी ने चार प्रश्नों के जवाब देकर चार सौ रुपये का नगद पुरस्कार पाया। अन्य प्रतिभागियों में नागेन्द्र कुमार सिंह व नमन कुमार ने 12 सौ रुपये व कर्मवीर शुक्ल ने चार सौ रुपये का पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का उद्घाटन बिहार विवि के भौतिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व विज्ञान विभाग के डीन डा. एस एन तिवारी ने किया। साहित्यकार शिवदास पाण्डेय ने पुरस्कार प्रदान किया। फाइनल राउण्ड की शुरुआत में डा. ममता रानी ने बतौर सेलिब्रेटी भाग लेकर चार सौ रुपये जीता, जिसे उन्होंने अखिल भारतीय नि:शक्त कल्याण परिषद् को दान में दे दिया। प्रतियोगिता में हॉट सीट पर मनीष कुमार, सुप्रिया, सुजीत कुमार व आसिफ तथा कम्प्यूटर जी के रूप में संजीव कुमार ने भूमिका निभाई। मंच संचालन राजेश चौधरी ने किया। कार्यक्रम में एलएनटी कॉलेज के प्राचार्य डा. गिरिधर झा, एल एस कालेज में इतिहास विभाग के प्राध्यापक डा. गजेन्द्र कुमार, एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक वी के गोस्वामी, राजनाथ प्रसाद, नीरज कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, अमिय रंजन आदि उपस्थित थे।Dainik Jagran 04.10.2010

No comments:

Post a Comment